#MPNews : नाती-नातिन सहित बैंक मैनेजर की दुर्घटना में मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में आज एक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण बैंक में पदस्थ बैंक मैनेजर और उनके नाती और नातिन की मौत हो गयी जबकि दो पुत्रियां और एक अन्य नातिन घायल है, जिनमें एक पुत्री का इंदौर में तथा दूसरी पुत्री और नातिन को सारंगपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक मैनेजर दिनेश शर्मा अपनी दो पुत्रियों और नाती-नातिन के साथ इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारंगपुर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। दुर्घटना में नाती इंधात की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो साल की निशिका ने शाजापुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया, जबकि बैंक मैनेजर दिनेश शर्मा की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गयी।


