#LucknowNews: मातृ दिवस पर मां भारती का पूजन व महिलाओं का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
- अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने मनाया मातृ दिवस समारोह
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने रविवार को मां भारती का पूजन-अर्जन कर मातृ दिवस मनाया। वहीं विशिष्ट कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया गया। चित्रांश महासभा के निराला नगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित समारोह में महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने कहा कि देश में नारी शक्ति को कम आकना सही नहीं होगा।
हम किसी से कमजोर नहीं हैं, हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा। आज महिलाएं सेना में भर्ती होकर शौर्य का परिचय दे रही है। हवाई जहाज उड़ा रही है। संस्था के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने चुनिंदा महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उपहार प्रदानकर सम्मानित किया।
समारोह में विनीता श्रीवास्तव, डॉ रूबी राज सिन्हा, कुमुद श्रीवास्तव, अरूणिमा श्रीवास्तव, ऋतु खरे, रेशमा निगम, रत्ना श्रीवास्तव, ममता भटनागर, रीना विक्रम सिंह, मृदुला श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। वहीं संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद बिहारी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सक्सेना, विमलेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजन सक्सेना, नेपोलियन सक्सेना, राहुल सेन सक्सेना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)