#JaunpurNews: दुर्घटना में दो युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम | #NayaSaveraNetwork



  • सैफई में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में पिलकिछा गांव के दो युवकों की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। घर से चार पहिया वाहन से गुरुवार की भोर में दिल्ली के लिए निकले दो पड़ोसियों की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सैफई में दुर्घटना हो जाने से हुई दर्दनाक मौत की खबर गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। वाहन में सवार महिला और दो बच्चों को भी चोटें आईं। संयोग से इटावा में ही चुनाव प्रचार में लगे सपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिए। 

गांव निवासी 40 वर्षीय शशीकांत यादव उनकी पत्नी अंजू और 12 वर्षीय पुत्र अंश व 10 वर्षीय ओम तथा पड़ोसी 42 वर्षीय रमाशंकर यादव के साथ भोर में स्कार्पियो से दिल्ली के लिए निकले थे। सैफई में हुई दुर्घटना में शशीकांत और रमाशंकर की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार शशीकांत की पत्नी और दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों के अलावा गांव से कई लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ