#JaunpurNews : निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान विवाहिता की हुई मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
परिजन ने अस्पताल में किया हंगामा
जौनपुर। शाहगंज नगर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी। जानकारी के अनुसार समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थानांतर्गत मीर अहमदपुर गांव निवासी 35 वर्षीया साधना पत्नी लक्ष्मीकांत कन्नौजिया बुधवार की दोपहर अपने पथरी का आपरेशन कराने के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में आई थी। मृतका के भांजे विनोद कन्नौजिया का कहना है कि देर शाम आपरेशन के लिए मृतका को आपरेशन थिएटर में लेकर गए। इस दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद मृतका की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक साधना को एक 15 वर्षीय पुत्र सुमित और 12 वर्षीय पुत्री नंदनी है। मृतक के पति लक्ष्मीकांत बाहर रहकर रोजी रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)
