#JaunpurNews :ईवीएम को लेकर हंगामा करना पड़ा महंगा | #NayaSaveraNetwork

2 सपा नेताओं समेत 50 पर मुकदमा

सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने समेत लगी गंभीर धाराएं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में बीते 25 मई को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ईवीएम लदे डीसीएम को रोककर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा के मामले में पुलिस ने दो नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ धारा 143 व 188 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सपाइयों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने मतगणना स्थल पर शनिवार की शाम जौनपुर लोकसभा का मतदान खत्म होने के बाद मुंगराबादशाहपुर के लिए रिजर्व ईवीएम लदी डीसीएम मतगणना स्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने डीसीएम को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। उस समय जिलाधिकारी ने मीडिया में बयान दिया था कि ईवीएम को निजी वाहन से कलेक्ट्रेट पहुंचाया जाना था। संबंधित अधिकारी की ड्यूटी में लापरवाही के चलते ईवीएम कलेक्ट्रेट के बजाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने मतगणना स्थल पर पहुंच गई थी। 
मतगणना स्थल के बाहर ही सपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी करने की मंशा से यहां लाया गया है। जानकारी के तुरंत बाद जिलाधिकारी व एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं को समझाने में जुट गए। डीएम से बातचीत के बाद सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया और हंगामा न करने का आग्रह किया था। पुलिस के मुताबिक जिले में धारा 144 लागू होने के कारण शांति व्यवस्था व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने को लेकर सभासद जगदीश मौर्य उर्फ गप्पू निवासी कोतवाली, रमेश मौर्य निवासी सरायख्वाजा व 50 अज्ञात पर सरायख्वाजा में मुकदमा दर्ज किया गया। 
सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्राइवेट वाहन में लदे ईवीएम को रोककर झूठी अफवाह फैलाने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इसमें दो नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश भी दी जा रही है।
*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ