BREAKING

#JaunpurNews : बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वावधान में गुरूवार को सायं काल भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष  रमेश चंद्र मौर्य, सचिव नर्सिंग मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी डीसी दादा, प्रबंधक उमेश मौर्य एवं प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर पंचशील एवं त्रिशरण से किया गया। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया गया धम्मप्रिय बंधु अपने हाथों में पंचशील झंडा लेकर पूरे शहर में बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर बुद्धमय हो गया। शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्टरी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से होते हुए बुद्ध बिहार खरका कॉलोनी लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्व शांति की मंगलकामना के साथ समाप्त हुआ। बुद्ध बिहार खरका में अवधेश कुमार मौर्य ने पंचशील दीप प्रज्वलित किया और दूधनाथ मौर्य द्वारा उपस्थित लोगों को बुद्ध वंदना त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया और उपस्थित जन समुदाय को खीर दान करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर धम्म प्रेमियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का संचालन प्रियदर्शी अशोक मिशन के प्रबन्धक उमेश चन्द्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डीसी दादा के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ। शोभायात्रा में प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधिका मौर्या, महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मिशन के पूर्व पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों ने सक्रिय रूप से भूमिका निभाया। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा शोभायात्रा का संचालन विगत 23 वर्षों से दूधनाथ मौर्य सुचारू रूप से करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में रामजियावन मौर्य, सुनील मौर्य गोरारी, कैलाश मौर्य, वरिष्ठ सपा नेता श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव सेना, श्याम लाल मौर्य, विकास मौर्य, सुधाकर मौर्य, डॉ. राजीव रत्न मौर्य, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुजीत मौर्य, स्वदेश मौर्य, पंकज कुमार मौर्य मीडिया प्रभारी, अनीस मौर्य आदि मौजूद रहे।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें