#JaunpurNews : देश में चल रही अच्छी सरकार : धनंजय सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गद्दोपुर स्थित राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कालेज प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा को अपना समर्थन और मतदान करने का निर्णय लिया है। लोकतंत्र में एक-एक मत का बहुत महत्व है। केन्द्र की वर्तमान सरकार अच्छा कार्य कर रही है, जिसे एक बार और केन्द्र में सरकार बनाने का लक्ष्य हम लोग पूरा करेंगे। जौनपुर की दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए तन्मयता से लगे और अधिक से अधिक मतदान कराये जिससे जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि न्याय पालिका पर भरोसा है। हम जल्द ही क्लीन चिट होकर निकलेंगे। देश में राष्ट्र हित में एक कानून होना चाहिए जिसका समर्थन हम लोग करेंगे।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

