BREAKING

#JaunpurNews : वाहन से स्कूटी सवार गम्भीर रूप से घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गेट के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदवक निवासी मुकेश गौतम शुक्रवार को अपनी स्कूटी से जौनपुर शहर के लिए निकला। लगभग साढ़े 12 बजे जैसे ही मुकेश जौनपुर-केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गेट के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना के फलस्वरूप मुकेश गौतम (34) निवासी चंदवक घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मुकेश कुमार का सिर फट गया था तथा कान से खून निकल रहा था। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर देने पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें