#JaunpurNews : रालोद ने पदयात्रा निकालकर गठबंधन का दिया संदेश : मिर्जा जावेद | #NayaSaveraNetwork
- हमेशा किसानों के हितों के प्रति गंभीर रही है पार्टी
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता मिर्जा जावेद सुल्तान के नेतृत्व में भंडारी स्टेशन से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा वहां से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज चौराहा होते हुए बदलापुर पड़ाव पर समाप्त हो गई। इस पदयात्रा का मूल उद्देश्य यह था कि चुनाव से पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ भाजपा का हुए गठबंधन का संदेश जिले में देना था कि रालोद भाजपा के साथ है।
इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि पार्टी हमेशा किसानों के हितों के प्रति गंभीर रही है और पार्टी की हमेशा से यह धारणा रही है कि धर्म जाति से ऊपर उठकर देश हित में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी अभी हाल ही में भाजपा की सहयोगी दल बनी है लेकिन आने वाले समय में रालोद जिले में मजबूत होगा और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इस मौके पर अजय, अशोक यादव, राम आसरे विश्कर्मा, महेन्दर विश्कर्मा, दया शंकर यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)