#JaunpurNews : व्यापार मंडल ने व्यापारी शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित 26 मई को व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर एक सभा अहियापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के अध्यक्षता में आयोजित किया। जिलाध्यक्ष ने शहीद दिवस पर अपने शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए व्यापारी हित की बातों को विस्तृत रूप से बताया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 14 व्यापारी अभी तक शहीद हुए हैं जिनको हम लोग 26 मई को याद करते हैं। आप सभी ने व्यापारी समस्याओं का निवारण करते-करते अपने प्राणों की आहूति दे दिए जिसमें अपने जनपद के मुफ्तीगंज से अशोक राय का भी नाम शामिल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने व्यापारियों को एकजुट रखकर सभी समस्याओं का निवारण का आह्वान किया और व्यापारी लड़ाई में हमेशा आगे रहकर सहयोग की बात कही। सभा को प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता आशु, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, यशवंत साहू, अनिल वर्मा, लोकेश साहू, डीके अग्रहरि, संतोष साहू ने संबोधित किया। सभा में तीर्थराज गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, जागेश्वर केसरवानी, अरविंद जायसवाल, नीरज शाह, विकास जायसवाल, नर्वदेश्वर केसरवानी, राकेश जायसवाल, अभिषेक सेठ, रामआसरे साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू बच्चा ने किया।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent