#JaunpurNews : द्वितीय चरण के चुनाव प्रशिक्षण में 8150 कार्मिकों ने किया मतदान: डा. प्रदीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 से 19 मई तक द्वितीय चरण के मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पोस्टल बैलट एवं इडीसी के माध्यम से 73 लोकसभा जौनपुर एवं 74 लोकसभा मछलीशहर (सु) के विभिन्न विधानसभा फैसिलिटेशन सेंटर पर उपस्थित होकर पूरे उत्साह के साथ 8150 मतों का प्रयोग सुनिश्चित किया। 73- लोकसभा जौनपुर में विधानसभा बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी एवं मुंगराबादशाहपुर में क्रमशः पोस्टल बैलेट एवं जारी इडीसी की संख्या 849/117,624/121,945/185,1230/153 एवं 588/61 रही। 74-लोकसभा मछली शहर (सु) में विधानसभा मछली शहर, मड़ियाहूं, जफराबाद एवं केराकत में क्रमशः पोस्टल बैलट एवं जारी इडीसी की संख्या 445/333, 397/331, 544/418 एवं 444/365 रही।



%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)