#JaunpurNews : समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी महंथराज तिवारी का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गढ़ा गोपालापुर निवासी, समाजसेवी तथा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महंथराज तिवारी का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर और धार्मिक पुस्तक देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर मीरा भायंदर की सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी भी उपस्थित रहे। मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में 33 वर्षों तक सराहनीय शिक्षण कार्य करने वाले महंथराज तिवारी, सन 2003 में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए। आचार विचार और धार्मिक भावनाओं का परिपालन करते हुए वे समाज सेवा का काम कर रहे हैं।
| ||
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent