#BiharNews: पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्तों को छुड़ाने के मामले में चार उपद्रवी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस अभिरक्षा से असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन चार अभियुक्तों को छुड़ा कर ले जाने के मामले में चार उपद्रवी को अबतक गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि 20 मई 2024 की रात्रि में जाले थाना पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा नाजायाज मजमा लगा कर जाले थाना कांड संख्या-103/24 के चार नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से जबरदस्ती छुड़ा लिया गया। मामले के संबंघ में 24 नामजद एवं 130-140 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी।
कांड में संलिप्त सभी नामजद 24 प्राथमिकी अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय से वारंट प्राप्त है।घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में विशेष अनुसंधान दल द्वारा वीडियो फुटेज के अवलोकन के बाद घटना में संलिप्त दो उप्रदवी को कल रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उपद्रवी में जिले के जाले थाना क्षेत्र के देवरा बंधौली गांव निवासी मोहम्मद शहनवाज और छोटी महुली निवासी मोहम्मद इस्तेयाक शामिल है। इससे पूर्व इस घटना में शामिल दो उपद्रवी मोहम्मद तारिक अनवर और नुर नबी को भी गिरफ्तार किया गया था।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)