नया सवेरा नेटवर्कमुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडेय का गाना आम दशहरी रिलीज हो गया है। गाना आम दशहरी को रितेश पांडेय के साथ शिवानी सिंह ने गाया है। गाना आम दशहरी रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना आम दशहरी को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि गर्मियों में आम का मजा कौन नहीं लेना चाहता है, हमने अपने गाने के जरिये आम के स्वाद को लोगों तक लाने की कोशिश की है। उम्मीद है यह दर्शकों को खूब मजा देने वाला है।गाने का कांस्पेट बेजोड़ है, यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आयेगा।
इस गाने में मेरे साथ शिवानी सिंह ने बेहतरीन काम किया है। हम लोगों ने मिलकर एक अच्छा गाना लाया है। अब आप सबों से आग्रह है कि आप इस गाने को देखें और अपना खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें।रितेश पांडेय और शिवानी सिंह का गाना आम दशहरी यूट्यूब पर 29 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में रितेश पांडेय के साथ वन्नु द ग्रेट नज़र आ रही हैं।गीतकार नीरज निर्मल, संगीतकार प्रकाश सोनी हैं।
|
Ad
|
|
AD |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ