BREAKING

#EntertainmentNews: विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म सौतन का फर्स्ट लुक रिलीज | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म सौतन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म सौतन में विक्रांत सिंह राजपूत और रितु सिंह के साथ संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 28 मई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा है, जबकि फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रितु सिंह और संचिता बनर्जी नजर आ रही हैं।फिल्म सौतन के फर्स्ट लुक में रितु सिंह और संचिता बनर्जी के बीच विक्रांत सिंह राजपूत फंसे हुए हैं और उनके गले में गमछा डालकर एक एक छोड़ दोनों अभिनेत्री ने पकड़ रखा है।

निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि सौतन सामाजिक और पारिवारिक होते हुए भी एक मजेदार सिनेमा है। इसकी पहली झलक फर्स्ट लुक के रूप में सामने आयी है और 28 तारीख को ट्रेलर भी आ जाएगा उसको देखकर दर्शकों को भी अंदाजा लग जाएगा कि हमने कितनी बेहतरीन फिल्म बनाई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के गीत संगीत भी मनोरंजक और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं। यह फिल्म फुल पैसा वसूल होने वाली है।
वही फिल्म के अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की पटकथा इससे एक शानदार फिल्मों की श्रेणी में खड़ी करती है। इस फिल्म में जितने भी कलाकारों ने काम किया है उन्होंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है और सबों को उम्मीद है कि यह फिल्म जब रिलीज होगी तब दर्शकों का प्यार उन्हें खूब मिलेगा। फिल्म सौतन में दो खूबसूरत अभिनेत्री संचिता बनर्जी और रितु सिंह के साथ काम करने का अवसर मिला है और उसमें कोई शक नहीं की दोनों इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। इसलिए हमें लगता है कि इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा और हमारी फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर जाएगी।

फिल्म सौतन का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है। गीतकार प्यारेलाल यादव मुन्ना दुबे और शेखर मधुर हैं। फिल्म का छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुरजंट सिंह का है ,जबकि कोरियोग्राफी प्रसून यादव और महेश बलराज ने की है। कला रणधीर दास का है और इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें