#EntertainmentNews: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी की एंट्री! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 में काम करती नजर आ सकती हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में अक्षय और अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। चर्चा है कि अब इस फिल्म में हुमा कुरैशी की भी एंट्री हो गई है। कहा जा रहा है कि हुमा कुरैशी राजस्थान के अजमेर गई हैं और वह वहां पर जॉली एलएलबी 3 की कास्ट को ज्वाइन करेंगी। अक्षय और अरशद पहले से ही यहां इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
Tags:
recent

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

