BREAKING

#VaranasiNews: डीएम ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

#VaranasiNews: डीएम ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

  • पिंडरा विधानसभा में कल मतदान, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतों के निस्ताऱण के बाबत जानकारी ली। वहीं निर्देशित किया कि मछलीशहर लोकसभा के तहत आने वाली जिले की पिंडरा विधानसभा में शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी, बूथों पर उनके पहुंचने, शनिवार को हर घंटे के मतदान प्रतिशत समेत बूथों की स्थिति की जानकारी लें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

लोकसभा मछलीशहर में शनिवार को मतदान है। इसमें जिले की पिंडरा विधानसभा भी आती है। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि इवीएम, निर्वाचन सामाग्री आदि प्राप्त करना, मतदान कार्मिकों की रवानगी तथा मतदान केंद्रों पर पहुंचने की पूरी जानकारी लें। उन्होंने निर्धारित समयावधि में मतदान के आकड़े लेने को भी निर्देशित किया। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर तुरंत संबंधित को जानकारी देने को कहा।  निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम (एफ/आर) वंदिता श्रीवास्तव, सचिव वीडीए वेदप्रकाश मिश्र, सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ल, एसडीएम शिवानी सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र नाथ पाल समेत निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें