#JaunpurNews : पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास मिले अधेड़ व्यक्ति की लाश | #NayaSaveraNetwork
- 72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर करवाया दाह संस्कार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पचहटिया लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित पंचहटिया में पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास मिले अधेड़ व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने उक्त शव का पोस्टमार्टम करवा कर सोमवार को दाह संस्कार करवा दिया।
बीते 17 मई को पंचहटिया स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया था। 72 घंटे बाद भी उक्त शव का शिनाख्त नहीं हो सका तो चौकी इंचार्ज चौकियां धाम निखिलेश तिवारी व फोर्स की उपस्थिति में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर दाह संस्कार करवा दिया गया।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

