#BIharNews: सारण में चुनाव बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छपरा। बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में मतदान के दौरान हुये विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुयी हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर सोमवार को मतदान के दौरान बूथ संख्या 138 एवं 139 पर शाम करीब पांच बजे दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त मतदान केंद्र पर पहुंच कर मामले को शांत कराने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
