#Article: समाजसेवी नरेंद्र कपूर निन्नीं को बरेली में याद किया जाता है हॉकी टूर्नामेंट के लिए! | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

हिन्द सिनेमा से जुड़े रहे समाजसेवी नरेंद्र कपूर निन्नीं को बरेली में आज भी "प्राण नाथ मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट" कराने के लिए याद किया जाता है। अपने बड़े भाई  नगर पालिका, बरेली में पूर्व चेयरमैन एवम सभासद रहे स्वर्गीय प्राण नाथ कपूर की स्मृति में कराए गए हॉकी टूर्नामेंट में देश की जानी मानी टीम शामिल होती रहीं जिसमे कई ओलंपियन खिलाड़ी भी शामिल रहे थे। नरेंद्र कुमार कपूर ने वर्ष 1979 में बरेली में प्राण नाथ कपूर मेमोरियल आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट बरेली कॉलेज में कराया था जिसमे देश की नामी हॉकी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ आये थे। यह हाकी टूर्नामेंट कई वर्ष निरंतर चला। 


हिन्द सिनेमा के पीछे का मार्ग आज भी उनके भाई पी एन कपूर मार्ग के नाम से जाना जाता है जिसका वहां पत्थर भी लगा है। कभी हिन्द सिनेमा बरेली ही नहीं प्रदेश का भी गौरव रहा था जिसका भवन देखने दूर दूर के लोग आते थे। प्रदेश सरकार ने हिन्द सिनेमा को भी बेहतर होने का प्रमाणपत्र भी दिया था। नरेंद्र कपूर बताते है कि पूर्व   प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के सलाहकार रहे स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद ने उनकी कई बार इंदिरा जी से भेंट भी कराई। कांग्रेस नेता यशपाल कपूर से भी उनके पारिवारिक संबंध रहे। 

आज भी उनके मित्रो में राधे श्याम कथावाचक के पौत्र काशी नाथ शर्मा, पत्रकार अनिल माहेश्वरी, निर्भय सक्सेना, विधान टंडन, देवेश गंगवार,  के अलावा कई खत्री समाज के प्रमुख लोग हैं। उनके भाई स्वर्गीय प्राण नाथ कपूर नगर पालिका, बरेली में सिविल लाइन  वार्ड से दो बार सदस्य चुने गए थे। इसके बाद श्री प्राण नाथ नगर पालिका की वित्त कमेटी के चैयरमेन बने और जनता को टैक्स में काफी बड़ी छूट भी दिलबाई थी। बाद में नगर पालिका के वह कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। नरेंद्र कपूर निन्नी  बताते हैं उनके समय में हिंद सिनेमा में मन्ना डे, तलत महमूद आदि कई फिल्मी गायक कलाकारों के  एवम लायंस क्लब के सहयोग से स्टेडियम में मोहम्मद रफी एवम किशोर कुमार नाइट में कई फिल्मी कलाकारों के रंगारंग कार्य क्रम भी हुए थे। श्री नरेंद्र नाथ कपूर बरेली कॉलेज मैनेजमेंट एवम बोर्ड ऑफ कंट्रोल के वर्षो से सदस्य भी हैं। 

नरेंद्र  कपूर निन्नी भी अपनी पत्नी रश्मि कपूर एवम पुत्रियो के साथ नोएडा में रहते हैं। उनका बेटा सिएटिल अमरीका में है। उनके मित्रो में कई लोग ऊंचे सरकारी पदों पर हैं। बरेली के राधे श्याम कथावाचक परिवार के उद्यमी काशी नाथ शर्मा, अनिल माहेश्वरी उनके अच्छे मित्रो में है। नरेंद्र कपूर का जन्म वर्ष को हुआ था। बरेली में ही उनकी शिक्षा बरेली कॉलेज में हुई थी। उनका विवाह रश्मि जी, जो बिहारीपुर के नामी कक्कड़ परिवार की थीं, के साथ हुआ था।         

नरेंद्र कुमार कपूर निन्नी  ने  जितेन्द्र एवम सुलक्षणा पंडित के साथ मददगार और आदित्य पंचोली के साथ घमंड फ़िल्म का निर्माण भी किया था।वह बताते हैं की उनके दादा केशव राम कपूर, जो बाद में बने पाकिस्तान में ही जिला जज रहे थे और फिल्मी कलाकार पृथ्वी राज कपूर के पिता के लाहौर में मित्र थे। केशव राम कपूर भारत के बंटवारे के बाद अपने पुत्र प्रेम नाथ कपूर के साथ निस्बत लाहौर से रिफ्यूजी के रूप में अमृतसर के बाद लखनऊ आए थे। नरेंद्र नाथ कपूर के पिता स्वर्गीय प्रेम नाथ कपूर ने भी हातिमताई जैसी 20 फिल्में भी लाहौर में बनाई थी। वह भी फिल्मी कलाकार पृथ्वी राज कपूर के मित्र थे। 

बरेली में रोडवेज के महाप्रबंधक रहे उनके रिश्तेदार रोशन लाल के कहने पर  प्रेम नाथ कपूर अपने पुत्र प्राण नाथ कपूर और नरेंद्र कपूर के साथ बरेली आ गए। वर्ष 1949 में जब प्राण नाथ कपूर अपने पिता प्रेम नाथ कपूर के साथ बरेली आए थे। उस समय बरेली में इब्राहिम स्टेट में हिन्द सिनेमा का भवन बन रहा था पर उसको सिनेमा हाल की परमीशन नही मिली थी। जिस पर राममूर्ति जी के प्रयास से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रेमनाथ कपूर के परिवार को रिफ्यूजी कोटे से हिंद सिनेमा हाल को 4 मई 1949 को  विशेष परमिशन दिलवाई थी। जिसमे शहीद, दिल्लगी एवम दुलारी फ़िल्म चलीं। बाद में 1954 में मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने  हिन्द सिनेमा की रिओपनिंग कराई थी।  तब यहॉ आवारा फ़िल्म लगी थी। लोक सभा सांसद रहे राममूर्ति जी भी हिन्द सिनेमा का वर्ष 1954 में उद्घाटन  में शामिल हुए थे। नरेंद्र  कपूर को बरेली क्लब में यू पी वेटरंस  क्रिकेट की 25 वी आम सभा में चीफ पेट्रन  भी बनाया गया था।

निर्भय सक्सेना पत्रकार
कलम बरेली की से साभार


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ