#MumbaiNews: अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, कान्स फेस्टिवल में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल के 77वां संस्करण इंडिया के लिए यादगार रहेगा। इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन एक्टर और एक्ट्रेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रहे हैं। इस सब के बीच कोलकाता की रहने वालीं एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता ने कांस फिल्म फेस्टिवल में इंडिया का नाम रोशन की है।
- एक्ट्रेस ने जीता अवॉर्ड
अनसूया सेनगुप्ता ने 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टन रिगार्ड कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अनसूया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वालीं पहली इंडियन बन गई हैं। अनसूया को ये अवॉर्ड फिल्म ‘द शेमलेस’ के लिए दिया गया है। इस फिल्म में अनसूया ने देह व्यापार करने वाली की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस वाले को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है।
- एक्ट्रेस ने कही ये बातें
अनसूया अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस का इस जीत के लिए शुक्रिया भी किया। बता दें कि फिल्म द शेमलेस का निर्देशन और लेखन बुल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा किया गया है।
- यूजर्स का रिएक्शन
अनसूया के तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बधाई हो, यह तो बस एक शुरुआत है। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। तुम पर गर्व है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान, यह आश्चर्यजनक है। बेहतर होगा कि आप जेवियर से कहें कि वह आपको अपनी अगली फिल्म में कास्ट करें। तुम पर बहुत गर्व है खूबसूरत लड़की। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बधाई हो, लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते रहें।
- कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए ये स्टार
इस फेस्टिवल में कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय ग्रैंड एंट्री लीं। कियारा के बाद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लाल परी बनकर रेड कारपेट पर कहर ढाया। शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने हाल ही में ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। उनसे पहले दीप्ति सधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थीं।



