साइबर फ्राड के 1 लाख 55 हजार रुपये वापस कराया | #NayaSaveraNetwork
आज़मगढ़ साइबर सेल का पीड़ित ने जताया आभार
नया सवेरा नेटवर्क
आज़मगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र के साकिन जामा मस्जिद आसिफगंज के निवासी फ़हद आसिम अहमद पुत्र मकबूल अहमद का 2 लाख रुपए जालसाजों ने ठग लिया था। आज़मगढ़ साइबर सेल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ लाख से अधिक की रकम वापस कराई। जिसके बाद पीड़ित ने अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
पीड़ित फ़हद ने बताया कि टेलीग्राम पर वी0आई0पी0 259 मर्चेन्ट ग्रुप के माध्यम से मिशन पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करके उसके यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा तकिया से रू0 दो लाख अस्सी हजार रूपये आनलाईन ट्रांसफर करा लिया गया था। साइबर जालसाजों की इस ठगी के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-551/23 धारा 420 भादवि व 66D आईटी एक्ट, दिनांक घटना 25.9.23 को पंजीकृत कराया।
घटना के दो दिन बाद नि0अ0 रफी आलम व हे0कां0 ओ.पी. जायसवाल (साईबर सेल आजमगढ़) की संयुक्त टीम द्वारा पीड़ित फहद के फ्राड हुए 1 लाख 55 हजार रुपये वापस कराया गया।