#VrindavanNews : प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कराया गया भर्ती | #NayaSaveraNetwork

#VrindavanNews : प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कराया गया भर्ती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वृंदावन। वृंदावन के राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद की शुक्रवार (12 अप्रैल) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में एडमिट किया है। जहां डॉक्टरों की टीम संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण कर रही है। संत प्रेमानंद की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके अनुयायी ने उन्हें शाम को रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें एडमिट करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रेमानंद का परीक्षण शुरू कर दिया। अस्पताल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया। उनका ईको कराया। रिपोर्ट सामान्य आने पर कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रामकृष्ण मिशन अस्पताल के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज ने संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर संत प्रेमानंद को अस्पताल उनके शिष्यजनों द्वारा लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनका ईको और जांच कराई गई। रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इसके बाद कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी उनके ही आश्रम पर डायलेसिस भी होती रहती है। संत प्रेमानंद रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं और राधारानी की आराधना के साथ ही भक्तों को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं। संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए रात एक बजे से ही सड़क पर हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं।

*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ