#MumbaiNews : सभी प्रकार के धनों से श्रेष्ठ विद्या धन : लल्लन तिवारी | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews : सभी प्रकार के धनों से श्रेष्ठ विद्या धन : लल्लन तिवारी | #NayaSaveraNetwork

  • इंजीनियरिंग कॉलेज के 250 बच्चों को दिया गया दीक्षांत प्रमाण पत्र

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मनुष्य के जीवन में धन तो आता जाता रहता है, परंतु उसे दी गई शिक्षा उसकी अंतिम सांस तक बनी रहती है। यही कारण है कि विद्या रूपी धन को सर्वश्रेष्ठ धन कहा गया है। मीरा रोड स्थित श्री एल आर तिवारी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में आयोजित दीक्षांत प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार मनुष्य के व्यक्तित्व को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। 

#MumbaiNews : सभी प्रकार के धनों से श्रेष्ठ विद्या धन : लल्लन तिवारी | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित करीब दो दर्जन पुस्तकों के लेखक तथा कारपोरेट चाणक्य के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ राधाकृष्णन पिल्लई ने बच्चों को सफलता के कई टिप्स दिए। कॉलेज द्वारा वर्ष 2022-23 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूर्ण करने वाले 430 बच्चों में से ढाई सौ बच्चों को आज दीक्षांत  प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवेन शाह ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ उमेश भदादे तथा डॉ मयूर दुबे उपस्थित रहे। मीरा रोड में स्थित यह कॉलेज अच्छी और अनुशासित शिक्षा के लिए जाना जाता है।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ