नया सवेरा नेटवर्क
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मछरेहटा में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दिन में लगभग दस बजे दरोगा मनोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मियों ने थाना परिषद के पीछे देखा कि दरोगा घायल पड़े हैं उन्हें तत्काल मछरेहटा अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर व्यवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय उपचार के लिये भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ