#ShitalaChowkiyanDham: नव कन्या हवन पूजन के पश्चात वाशांतिक नवरात्र का समापन | #NayaSaveraNetwork
- नवे दिन मां शीतला के सिद्धिदात्री देवी स्वरूप में भक्तो ने किया दर्शन पूजन
बिपिन श्रीमाली @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्थानीय छेत्र के शीतला चौकियां धाम में आज वासंतिक नवरात्र के नवें दिन नव कन्या हवन पूजन कर भक्तो ने सिद्धिदात्री देवी स्वरूप में मां शीतला माता रानी जी का दर्शन किया। वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नवम् स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। नवरात्र के अंतिम दिन सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। दुर्गा मईया जगत के कल्याण हेतु नौ रूपों में प्रकट हुईं और इन रूपों में अंतिम रूप है देवी सिद्धिदात्री का।
देवी प्रसन्न होने पर सम्पूर्ण जगत की रिद्धि सिद्धि अपने भक्तों को प्रदान करती हैं। देवी सिद्धिदात्री का रूप अत्यंत सौम्य है। देवी की चार भुजाएं हैं दायीं भुजा में माता ने चक्र और गदा धारण किया है। उनके बांयी भुजा में शंख और कमल का फूल है।
मां सिद्धिदात्री कमल आसन पर विराजमान रहती हैं। मां की सवारी सिंह हैं। देवी ने सिद्धिदात्री का यह रूप भक्तों पर अनुकम्पा बरसाने के लिए धारण किया है। देवतागण, ऋषि-मुनि, असुर, नाग, मनुष्य सभी मां के भक्त हैं। देवी जी की भक्ति जो भी हृदय से करता है मां उसी पर अपना स्नेह लुटाती हैं।इसी क्रम में आज शीतला चौकियां धाम में नव दिन की व्रती महिलाओ पुरुष ने मातारानी जी के दरबार मे हवन पूजन कर व्रत का उद्यापन किया।
प्रातः काल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मां शीतला माता रानी जी का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही मां शीतला माता रानी के दर्शन के लिए भक्तो की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन मातारानी जी के जय जयकारो से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया।
कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी बारी से दर्शन पूजन करते हुए नज़र आए।वही पूर्वांचल के कोने कोने से आए हुए श्रद्धालु मुंडन संस्कार कड़ाही पूजन कर परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेक सुख शांति समृद्धि धन यश वैभव की कामना की।दूर दराज से आने वाले भक्तो का ताता लगा रहा। वही दर्शन पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ मन्दिर काली मंदिर में दर्शन पूजन किए।सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिषद छेत्र में शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।