#PrayagrajNews: देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी का हुआ शृंगार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी देवी का शृंगार पूजन किया गया। शहर के देवी मंदिरों के साथ सिद्धपीठ अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी और ललिता देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। आचार्यों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान, अभिषेक, दुर्गासप्तशती का पाठ और शतचंडी महायज्ञ में आहुति दी। भक्तों ने देवी को धूप, दीप, चुनरी, नारियल, फल, पुष्प, मिष्ठान, नैवेद्य अर्पित कर आशीष प्राप्त किया। मंदिरों में देवी का रजत आभूषणों और पुष्पों से अलौकिक शृंगार हुआ। कल्याणी देवी मंदिर में शाम को वृंदावन के कथावाचक डॉ. अनिरुद्ध महाराज संगीतमय रामकथा की प्रस्तुति करेंगे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News