श्रीराम का चरित्र त्याग व मर्यादा को दर्शाता है:स्वामी देवेश | #NayaSaveraNetwork
टीडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्व.अशोक सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित रामचरित मानस में उमड़ा भक्तों का सैलाब
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्रीराम का जीवन मनुष्य के लिए प्रेरणादायक है। मानस की चौपाई सुनने मात्र से मनुष्य के पाप कट जाते हैं।यह बातें महरु पुर में स्थित हनुमान जी के मंदिर पर अशोक कुमार सिंह के तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्री रामचरित मानस कथा में प्रवचन करते हुए अयोध्या से आये स्वामी देवेश दास ने कही।
उन्होंने कहा कलियुग में मनुष्य को भौतिक सुख घेर लेते है। जिससे वह भगवान को भूल जाता है। वह इस बनावटी सुख को देख प्रभु को बिसरा रहता है। जीवन के अंतिम समय वह भगवान को ही याद करता है।
कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए मानस राजहंस आरपी ओझा ने कहा कि भगवान श्रीरामजी का पूरा चरित्र त्याग तथा मर्यादा को दर्शाता है।
उनके चरित्र का अनुसरण करके मनुष्य कलिकाल के दुष्प्रभाव से बच सकता है। इसके पूर्व सन्त देवेश दास तथा श्री ओझा का आयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह,शिवेन्द्र प्रताप सिंह,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,विनय सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कथा के अंत मे भगवान श्रीरामजी की आरती हुई। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,ओपी सिंह,विनोद सिंह,राजेश सिंह,कृष्णा यादव, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ.राधेश्याम सिंह, डॉ.अशोक रघुवंशी, बिंद प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आदि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |