नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विकास के मुद्दे पर एक बार फिर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके लिए महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जितना जरूरी है। इसके लिए अभी से राकांपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं और युति धर्म का पालन करें। उक्त विचार राकांपा मुलुंड विधानसभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने पार्टी की एक बैठक में व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन मुलुंड पश्चिम वीपी रोड स्थित लायंस क्लब ऑफ मुलुंड में 17 अप्रैल को किया गया था, जिसमें मुलुंड तालुका एनसीपी के प्रमुख पदाधिकारी, सभी वार्ड अभिभावक और वार्ड अध्यक्ष महिला पुरुष व युवा उपस्थित थे। इस बैठक के आयोजक राकांपा मुलुंड तालुका के अध्यक्ष व मुंबई उपनगरीय जिला योजना समिति सदस्य कन्हैया लाल गुप्ता थे।
इस बैठक में ईशान्य मुंबई महायुति लोकसभा प्रत्याशी मिहिर कोटेचा के चुनाव प्रचार के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में राकांपा जिला अध्यक्ष सुरेश भालेराव, जिला महिला अध्यक्ष स्नेहा ताई कुराहड़े, मुलुंड महिला अध्यक्ष एड नवीता जाधव, मुलुंड तालुका युवा अध्यक्ष अविनाश थोराट, भाजपा मुलुंड मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष एनसीपी सागर भोसले, वार्ड 104 के अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, रामप्रवेश गुप्ता सहित अन्य राकांपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ