#MumbaiNews: त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर के ब्युमाऊंट टावर,मूवी मैक्स थिएटर,सायन सर्कल, सायन (पूर्व) मुंबई में रविवार दिनांक 14 अप्रैल 2024 को राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी साहित्य संगम की मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता पूर्व कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी, वरिष्ठ साहित्यकार अभिलाष अवस्थी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार हौसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी उपस्थित थे।
जिसका आयोजन वरिष्ठ साहित्यसेवी संतोष खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ कवियत्री शोभा स्वप्निल खण्डेलवाल ने किया। कविगोष्ठी का खूबसूरत संचालन उत्कृष्ट साहित्यकार, शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित 'दिव्य' ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में अधिवक्ता रेखा किंगर रोशनी, प्रमिला शर्मा, बिट्टू जैन सना, अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम, सत्यवती मौर्य, गज़लकार अनिल कुमार राही, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप तथा गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी संभ्रांत साहित्यकारों ने खूबसूरत रचनाओं की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजक संतोष खण्डेलवाल ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।