#MumbaiNews : लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजे गए अमिताभ बच्चन | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews : लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजे गए अमिताभ बच्चन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर की याद में वर्ष 2022 में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत की थी।लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, इसके लोगों और समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो। सबसे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद 2023 में यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया।

अमिताभ बच्चन को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया गया।अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता और जाने-माने कवि हरिवंश राय बच्चन, लता मंगेशकर की आवाज की तुलना ‘शहद की धार’ से करते थे।मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिला। मैंने कभी भी खुद को इस तरह के काबिल नहीं समझता, लेकिन हृदयनाथ जी ने बहुत कोशिश की जिससे मैं यहां आ सकूं। उन्होंने मुझे पिछले साल भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मैं नहीं आ पाया था।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें