#MumbaiNews: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ और एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी अब पकड़े गए है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल है। इन दोनों ने ही रविवार (14 अप्रैल) को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। बता दें कि, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
इस घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।7.6 बोर की बंदूक से उनके घर में फायरिंग हुई थी. मामले पर मुंबई पुलिस के सूत्रों की मानें तो फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने इन आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी।
![]() |
Ad |