#JaunpurNews: भारतीय समाज का दर्पण के रूप में नारी पुस्तक का हुआ प्रकाशन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय समाज का दर्पण के रूप में नारी पुस्तक का प्रकाशन हुआ। प्रस्तुत पुस्तक आधी आबादी के अस्तित्व विस्तार के लिए एक सुंदर प्रयास है। प्रस्तुत पुस्तक महानायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को समर्पित है। पुस्तक की संपादक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव की सबसे अच्छी बात यह है कि वह धरा अंतिम नारी तक अस्तित्व बोध का एहसास पहुंचाना चाहती हैं और भगीरथ प्रयत्न करने हेतु प्रेरित करती हैं।
जिसका सुखद परिणाम यह अत्यंत उपयोगी पुस्तक है और जो कालिन्दी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित है। पुस्तक की सह संपादक डा. पूनम श्रीवास्तव ने नारियों को आपसी सहयोग और सतत् गतिमान रहकर अस्तित्व स्थापित करने हेतु संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि प्राचीन अर्वाचीन दोनों के साथ अपनी गति तीव्र करें। पुस्तक में कुल 27 अध्याय हैं जिसका लेखन विश्व विद्यालय के सुधी जनों प्राध्यापकों द्वारा किया गया है। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्रबंधक और प्राचार्य को नारी शक्ति के साथ पुस्तक भेंट किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |