#jaunpurnews:गोरक्षकों ने भूसा—दाना के लिये किया प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork



एसडीएम की पहल पर बीडीओ ने चारे का कराया इंतजाम

चारा—पानी की कमी से गायों के मरने का सिलसिला जारी
गलत तरीके से आरोप लगाने पर एसडीएम ने प्रधान को लगायी फटकार

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमलो गोशाला पर रविवार को गोवंशों के चारे दाने के लिए गो रक्षकों के धरना प्रदर्शन के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गयी। उसके बाद एसडीएम की पहल के बाद आखिर चारा और भूसा पहुंच गया तब जाकर मामला शांत हुआ। ज्ञात हो कि उक्त गोशाला में काफी दिनों से भूसा दाना के अभाव चल रहा था। इसकी खबर पर जौनपुर के गो रक्षा प्रमुख पवन मिश्र, सिरकोनी ब्लॉक के गो रक्षा प्रमुख रतन सिंह परमार आदि शनिवार को उक्त गोशाला पर पहुंच गये। उन लोगों ने बीडीओ धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव से बात करके तुरंत भूसा दाना का इंतजाम करने की मांग किया।रविवार को भी जब भूसा दाना नहीं आने की जानकारी हुई तब गोरक्षा प्रमुख पवन मिश्र मय साथियों के गोशाला पर आकर धरना प्रदर्शन करने लगे जिसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी सुरेन्द्रनाथ सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। पवन मिश्र ने एसडीएम सदर से भी शिकायत किया जिस पर उन्होंने कांफ्रेंस कॉल से पवन मिश्र के साथ बीडीओ कृष्ण मोहन यादव से बात करके आदेश दिया कि तत्काल भूसा चुनी व चोकर की व्यवस्था करके फोटो भेजे। उनके आदेश के बाद खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव मौके पर आ गये। उन्होंने तत्काल नगर के सिपाह से एक पिकप भूसा और दाना मंगवाया तब जाकर मामला शान्त हुआ।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ