#JaunpurNews : लौट रही थी बारात, हुआ ईंट पत्थर से हमला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर मनबढ़ युवकों ने शादी से लौट रहे बारातियों के वाहन पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में कई वाहनों के शीशे टूट गये। वहीं कुछ लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सूचना देने के लिए पीड़ित जब सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा तो चौकी पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर जनपद के दोस्तपुर थानान्तर्गत बनवा गांव निवासी रामतीरथ हरिजन के यहां से बूढ़ूपुर गांव में बारात आई थी। कार्यक्रम के दौरान रात में किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। फिलहाल वहां लोगों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन विदाई के बाद जब बारात वापस हुई तो सरायमोहिऊद्दीनपुर खुटहन मार्ग स्थित बूढ़ूपुर तिराहे के पास 10-12 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने बारातियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित बाराती सूचना देने सरायमोहिऊद्दीनपुर चौकी पहुंचे जहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पीड़ित द्वारा डायल 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी गयी।

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ