#JaunpurNews: खेत में पेड़ पर लटकता मिला मजदूर का शव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव निवासी अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला। मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी हरदेव यादव (55) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत है। बुधवार दोपहर को गेहूं काटने के लिए गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान थे। तीन बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे। ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। तभी से वो काफी परेशान रहने लगे थे। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।


*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ