नया सवेरा नेटवर्क
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब की आड़ में ठगने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को छत्तीसगढ के दुर्ग जिला से गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक (एसएसपी) आयुष अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि देहरादून निवासी एक महिला शिकायतकर्ता के साथ साईबर ठगी का एक प्रकरण यहां साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को मिला। जिसमें पीड़िता द्वारा 15.12.2023 को इन्स्टाग्राम पर एक एड के माध्यम से टास्क पूरा करने के बदले आन लाईन जॉब आफर मिला। जिस पर जब क्लिक किया तो गूगल में उक्त साईट का एक लिंक आया। आगे बढ़ने हेतु पुनः क्लिक करने पर शिकायतकर्ता के व्हाटस्अप नम्बर पर एक मैसेज आया।
जिनमें उनके द्वारा आन लाईन जॉब ऑफर करते हुए विभिन्न टास्क पूरे करने के बदले लाभ कमाने की बात की गई। इसके बाद पीड़िता के व्हाट्सअप नम्बर पर एक लिंक भेजा गया। उक्त लिंक को खोलकर वीडियो को लाईक करके स्क्रीन शाट लेकर वापस भेजने की बात कही गयी। साथ ही, पीड़िता को बताया गया कि आपको एक वीडियो को लाईक करने के 150 रुपये मिलेगें। इसके लिये शिकायतकर्ता पीड़िता ने उन्हें अपने पति का बैंक खाता दे दिया गया। इस पर शिकायतकर्ता द्वारा पहले साइबर फ्रॉड्स द्वारा तीन लिंक के माध्यम से भेजे गये वीडियो को लाईक कर स्क्रीन शॉट भेजने के बदले उक्त खाते में 150 रुपये के हिसाब से 450 रुपये पहला अमाउन्ट प्राप्त किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ