पेपर लीक मामले में योगी सरकार की 'तगड़ी' कार्रवाई, अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानकारी मिली कि, रेणुका मिश्रा फ़िलहाल प्रतीक्षारत श्रेणी में रखी गईं है। यह भी बता दें कि उत्तरप्रदेश में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन होना है। गौरतलब है कि, पेपर लीक के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, वे ऐसी कार्रवाई करेंगे जो सबके लिए मिसाल बनेगी। इससे पहले भी CM योगी ने RO और ARO परीक्षा पेपर लीक मामले में भी UP लोकसभा के परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटा दिया था।



