स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विपिन बिहारी सिंह द्वारा शुरू पिछले सत्तर बर्षो से चल रही परंपरा बरकार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खलीलपुर गाँव के स्व.ठा. विपिन बिहारी सिंह के द्वारा शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ व प्रीति भोज का आयोजन पिछले सत्तर बर्षो से आज भी चल रही है। बता दे कि स्व. ठा. सिंह अग्रेजो के कुचक्र से हमेशा लोहा लेते रहे और लोगो को प्रेरित भी करते रहे। खलीलपुर गाव के बैसवाडा राजपूतो के साथ-साथ अनेक जरूरतमंद लोगो की मदद भी की। उनके चलाये इस पर्व पर उनके परिजन आज भी इस परंपरा को कायम किये हुए है। सच्चे अर्थो मे वे भारतमाता के ऐसे सपूत रहे जिन्हे चिरकाल तक स्मरण किया जायेगा।