#NewDelhiNews : राष्ट्रपति पहुंची आडवाणी के घर, किया भारत रत्न से सम्मानित, पीएम मोदी-उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रहे मौजूद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। रविवार 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुँच कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। आज इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी विशेष रूप से मौजूद रहें। गौरतलब है कि, आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के चलते, आज उनके घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया। पता हो कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी।
वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं। बीते शनिवार को ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया था।
![]() |
Ad |