#JaunpurNews : भारत के पड़ोसी देशों में कमजोर पड़ गया लोकतंत्र : एसडीएम केराकत | #NayaSaveraNetwork

रामाज्ञा यादव

जलालपुर, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता जिला स्तरीय युवा पड़ोस संसद  कार्यक्रम  का आयोजन। नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर के तत्वावधान में कुटीर पीजी कालेज के प्रांगण में शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती रहे। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज लोकतंत्र भारत के पड़ोसी देशों में कमजोर पड़ गया है, लेकिन हमारे देश में जागरूक मतदाताओं के कारण ही यह सशक्त रहा है, जिससे मतदान प्रतिशत में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। अशोक चक्र को रेखांकित करते हुए उन्होंने  लोकतंत्र के महत्व को बताते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का अपील किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामगोपाल सिंह चौहान जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र जौनपुर ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। 

पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेशमणि त्रिपाठी ने लोकतंत्र पर प्रकाश डाला। शिक्षा संकाय विभाग प्रभारी डॉ. सीबी पाठक ने 'आओ मेरे युग के साथी, आओ पहले मतदान करें' स्वरचित कविता के माध्यम से मतदाताओं एवं युवाशक्ति को जागृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। 

संस्थान के प्रबंधक डॉ अजयेंद्र दुबे ने कहा कि मतदान पवित्र लोकतंत्र का उत्सव है और हमें इस उत्सव में हर्ष के साथ सम्मिलित होकर अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। कुटीर संस्थान की ओर से आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र दुबे, शिवानंद शुक्ल, रामेश्वरनाथ मिश्रा, दिनेशमणि ओझा, रामसिंह, विद्यानिवास मिश्र, प्रो. अमरेश कुमार, डॉ. विनय कुमार पाठक, वाचस्पति त्रिपाठी, डॉ. पूनम सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारीगण, विद्यार्थी उपस्थित रहें।








*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ