नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर गांव में सोमवार को शराबी युवक की ससुराल में जमकर पिटाई कर दी गई। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। उक्त युवक की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक बक्सा क्षेत्र के नौपेड़वा का निवासी है। वह शादी के बाद से ही शराब पीकर कई बार पत्नी से मारपीट किया था। पिछले महीने युवक के मारपीट से परेशान महिला को मायके वाले घर ले आये। सोमवार को शराबी पति ससुराल आकर पत्नी को विदा कर देने को कहने लगा। इसी बात पर उसके साले की पत्नियों से भी गाली-गलौज करने लगा। दोनों सरहजों ने उसे डंडे तथा थप्पड़ व चप्पल से जमकर पीटना शुरू कर दिया। अगल-बगल के लोगों ने किसी प्रकार उसे छुड़ाया। हालांकि युवक अभी भी ससुराल में ही नशे के हालात में पत्नी की विदाई के लिए प्रयासरत है। घटना के बाद युवक के मां बाप भी आ गए हैं। पंचायत चल रही है।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad |
 |
Ad |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.JPG) |
Ad |