नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधापुर निवासी प्रमोद यादव की मोड़ पर कार्ड देने के बहाने गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बार शव को मर्चरी हाउस ले जाया गया। उसके बाद निजी वैन से शव को गृह निवास बोधापुर लाया गया जहां परिजनों ने शव को देखते ही रोने—बिलखने लगे। प्रमोद यादव की पत्नी कलावती देवी हैं एवं 3 संतान हैं। सबसे बड़ा सिद्धार्थ जो एचडीएफसी बैंक में कैशियर है। छोटा बेटा चंदन एलएलबी का छात्र है। छोटी बेटी रूबी एमबीबीएस की पढाई कर रही है।
लोगों के अनुसार प्रमोद पिछले 20 वर्षों से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और किसी से कोई विवाद नहीं रहा है। लोगों में चर्चा बस इसी बात को लेकर है कि अगर कोई विवाद नहीं तो मारा कौन? उनकी अंतिम विदाई के वक्त उन्हें भाजपा झंडा में लपेटा गया और भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। उसके बाद इनके पार्थिव शरीर को भाजपा जिला कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता ने अंतिम श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद पार्थिव शरीर रामघाट ले जाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख धीरू सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ