सपने नहीं, हकीकत दिखाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – बाबूभाई भवानजी | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा को मजबूत करते हुए केंद्र में मोदी जी की तीसरे कार्यकाल के लिए वापस चुनना आवश्यक है। दादर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश में कोई विकल्प नहीं है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लहर चल रही है। नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो चुके हैं। जनता का विश्वास है कि नरेंद्र मोदी ही स्थाई एवं सशक्त सरकार बना सकते है। भवानजी ने कहा कि देश को युवा शक्ति पर गर्व है जो जोश और ऊर्जा से भरी है और जितने अधिक युवा चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे, देश के लिए परिणाम उतने ही बेहतर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है और वह लक्ष्य सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का निर्माण करना है। केवल मोदी जैसा महान नेता ही इस लक्ष्य को साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही एक विकसित देश बन जाएगा। भवानजी ने आगे कहा कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत मिलेगी। भाजपा 400 पार का नारा सच साबित करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के कार्यों के रिकॉर्ड तोड़ कार्य कराए हैं जिससे आमजन को काफी अधिक राहत मिली है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आमजन को त्वरित राहत देने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को गणेश मानकर प्राथमिकता देते हुए सेवा के भाव से कार्य कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को राहत देने के लिए अलग.अलग जनकल्याण की योजनाएं संचालित करके राहत पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र आमजन को गुमराह करने का कार्य किया है इसी कारण कांग्रेस पूरे देश में सिमटती जा रही है। कांग्रेस की कथनी करनी में भारी अंतर है। कांग्रेस ने सदैव स्वार्थ आधारित राजनीति की है जिसको आमजन ने पहचान लिया है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस व उसका इंडीं गठबंधन बुरी तरह से चारों खाने चित्त नजर आएगा। भवानजी ने कहा कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में लोकसभा सीट से भाजपा तथा सहयोगी दलों के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करते हुए भाजपा महायुति के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजय दिलाने का आह्वान किया।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad




*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ