रमज़ान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में नमाज़ियों की उमड़ी भीड़ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। इस्लाम धर्म में शुक्रवार की नमाज की अपनी एक विशेष महत्ता है। यही वजह है कि जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाज़ी शाही अटाला मस्जिद,जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) समेत अलग-अलग मस्जिदों में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने रमज़ान के दूसरे जुमे की नमाज़ अदा की। नगर की प्रमुख शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अहमद नवाज़ ने जुमा की नमाज़ अदा कराई तथा मौलाना आफ़ाक़ ने रमज़ान की फ़ज़ीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत और बरकतों का महीना है, इसमें मुस्लिम लोग विशेष तरह की नमाज़ ए तरावीह अलग से अदा करते हैं। यह नमाज़ केवल रमज़ान माह में ही पढ़ाई जाती है। वहीं दूसरी ओर शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज़ अदा कराई और मुल्क मे अमन व चैन के साथ भाईचारगी बनी रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआ मांगी। 

रमज़ान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में नमाज़ियों की उमड़ी भीड़ | #NayaSaveraNetwork


मदरसा हनिफया नवाब युसूफ रोड मदीना मस्जिद मे इमाम मौलाना अहमद रज़ा ज़ाफ़री ने नमाज़ अदा कराई नमाज़ियों को खिताब करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमज़ान इबादत के साथ-साथ गुनाहों से बचने का और तौबा करने का महीना भी है। खानकाह मस्जिद मे मौलाना हाफिज मेराज ने कहा कि रमज़ान में इबादत के साथ-साथ गरीबों,बेसहारा लोगों के अलावा विधवाओं के लिए मदद करने का भी महीना है। 


इसके अलावा रमज़ान के दूसरे जुमा की नमाज़ शाही किला मस्जिद, झंझरी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, लाल मस्जिद, मोहम्मद हसन मस्जिद, इलाही मस्जिद उर्दू बाजार, आया मस्जिद, आलम मस्जिद, गौशाला मस्जिद, ज़क़रिया मस्जिद, चहारसू मस्जिद, शाही पुल शेर मस्जिद, इंद्रा मार्केट मस्जिद, कचहरी मस्जिद, रेलवे स्टेशन मीरपुर मस्जिद, मियांपुर मस्जिद के अलावा आसपास की मस्जिदों में भी अदा की गई और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा की नगर पालिका की तरफ से दूसरे जुमा को देखते हुए विशेष सफाई की व्यवस्था की गई तथा चूने का छिड़काव कराया गया। रमज़ान के महीने मे प्रशासन द्वारा दी जा रही बुनियादी सुविधाओं से नमाजियों के लिए आसानियां हो रही है और कई जगह पर हिंदू भाइयों ने मुसलमानों को रमजान की बधाई दी और मुसलमानों ने होली की हिंदू भाइयों को बधाई दी जो राष्ट्रीय एकता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ