जफराबाद : भजन-कीर्तन के साथ धूमधाम से मनायी गयी महाशिवरात्रि | #NayaSaveraNetwork

  • जलाभिषेक, सुंदर काण्ड पाठ, भजन-कीर्तन व भण्डारे का हुआ आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद। स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि का पर्व गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को सुंदर कांड पाठ, भजन-कीर्तन व भण्डारे आयोजन के साथ आयोजक प्रेम चन्द्र प्रजापति ने धूमधाम से मनाया।

जफराबाद : भजन-कीर्तन के साथ धूमधाम से मनायी गयी महाशिवरात्रि | #NayaSaveraNetwork


इसके पहले सुबह उक्त शिव मंदिर पर स्थानीय भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा पाठ का कार्यक्रम किया। सायं 7 बजे से श्रीमद् हनुमान चालीसा पाठ एवं सुन्दर काण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन व भण्डारे का आयोजन हुआ जिसका समापन प्रातः 5 बजे बजरंग बली एवं भगवान शिव की आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजित भजन कीर्तन के कार्यक्रम में पूर्वांचल के मशहूर गायक विवेक मिश्र "वरदान" ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर जलवा बिखेर दिया। क्षेत्रीय कीर्तनकार शिव प्रकाश मास्टर, प्रेमचन्द बेनबंशी, तेज बहादुर गिरी एडवोकेट, राजेन्द्र साहू, फुलारे राम प्रजापति, ज्ञान प्रकाश साहू, नीरज मौर्य आदि ने शिव के लीलाओं पर आधारित भजन पेश कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया गया।

कार्यक्रम में आये कीर्तनकारों एवं भक्तों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति ने किया। आभार प्रकट उनके पुत्र पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप ने किया। इस अवसर पर डा. राधेश्याम प्रजापति, बद्री नारायण श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन, महरोज अंसारी, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय कुमार, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, मनीष साहू, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुरेन्द्र चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

नया सबेरा का चैनल JOIN करें