चलो अयोध्या नगरिया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चलो अयोध्या नगरिया


होली खेलें रघुबीर,

चलो अयोध्या नगरिया। (4)



हँसी-ठिठोली संग खेलेंगे होली,

सजी अयोध्या जैसे दुल्हन-नबेली।

वहाँ तारेंगे अधम शरीर,

चलो अयोध्या नगरिया,

होली खेलें रघुबीर। (2)


गमक रहा बागों में बसंती महीना,

बन गया राममंदिर चौड़ा है सीना।

बदल गई ऊ पुरानी तस्वीर,

चलो अयोध्या नगरिया,

होली खेलें रघुबीर। (2)


चमक रही देखो फागुन की अंजोरिया,

कुहू -कुहू बोल रही डाल पे कोयलिया।

उड़ रही नभ से अबीर,

चलो अयोध्या नगरिया,

होली खेलें रघुबीर। (2}



पंख लगाके मन कहता उड़ि जाऊँ,

राम के चरनियाँ में मथवा टेकाऊँ।

संवर जाती सबकी तकदीर,

चलो अयोध्या नगरिया,

होली खेलें रघुबीर। (2)


रामकेश एम. यादव, मुंबई

(रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

नया सबेरा का चैनल JOIN करें