#NewDelhiNews : JNU छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट की जीत, दलित चेहरा बना अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 4 साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट तरफा जेट हासिल की। 4743 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट प्रत्याशी धनंजय सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार उमेश सी अजमीरा को 922 मतों से हराकर जीत हासिल कर ली है। चुनाव में चारों सीटों पर लेफ्ट की जीत के बाद पूरा कैंपस होली के रंगों के साथ जश्न में डूबा हुआ है। बता दें, लेफ्ट के धनंजय अध्यक्ष पद के लिए चुने गए, अविजीत घोष उपाध्यक्ष, BAPSA वाम समर्थित प्रियांशी आर्य महासचिव और मो साजिद को संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया है।


  • ऐसे रहा रिजल्ट

रविवार देर रात घोषित नतीजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर वामपंथी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर बापसा को जीत मिली है। शुक्रवार को हुए मतदान में 73 फीसदी मत पड़े थे। चुनाव में वोटों के आधार पर एबीवीपी दूसरा सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है।

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति के चेयरपर्सन शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, धनंजय को 2,598 वोट मिले हैं और उन्होंने एबीवीपी के उमेश को 922 वोट से हराया है। अवजीत घोष को 2,409 वोट मिले हैं और उन्होंने एबीवीपी की दीपिका को 927 वोट से हराया है। प्रियांशी को 2,887 वोट मिले और उन्होंने एबीवीपी के अर्जुन आनंद को 926 वोट से हराया है। वहीं, एआईएसएफ के 2,574 वोट हासिल करने वाले साजिद ने एबीवीपी के ही गोबिंद डांगी को 508 वोट से हराया है। साजिद यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं।



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से देशवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad

*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ