किसानों की राहें! | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

किसानों की राहें!

आँसू से  लथपथ किसानों की राहें,

कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।


सियासी अखाड़े  उन्हें छोड़ दें अब,

मुसीबत पहाड़ों की या तोड़ दें अब।

लागत  किसानों  की तो  वो दिलाएँ,

कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

आँसू से  लथपथ  किसानों  की राहें,

कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।


चूल्हे   बुझे   उनके   पैरों   में   छाले,

महंगाई  ने   कितने   छीने   निवाले।

आगे  कहीं  अब  वो  गोली  न खाएँ,

कोई उनसे कह दे वो घर  लौट जाएँ।

आँसू  से  लथपथ  किसानों  की राहें,

कोई उनसे कह दे  वो घर  लौट जाएँ।


पसलियों  से सटती  है देखो वो आंतें,

खेतों   में  कटती   हैं  जाड़े  की रातें।

हम  ए.सी. में  सोते  उन्हें भी  सुलाएँ,

कोई उनसे कह दे वो घर  लौट जाएँ।

आँसू  से  लथपथ  किसानों  की राहें,

कोई उनसे कह दे  वो घर  लौट जाएँ।


भरता उदर सबका रहे क्यों वो भूखा,

हौसला हमेशा क्यों उसका  है सूखा?

खुद की वो  लाश अपने  कंधे  उठाएँ,

कोई उनसे कह दे वो घर  लौट जाएँ।

आँसू  से  लथपथ  किसानों  की राहें,

कोई उनसे कह दे  वो घर  लौट जाएँ।


रामकेश एम.यादव (कवि, साहित्यकार), मुंबई।



*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें