#JharkhandNews : लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
झारखंड। रामगढ़ जिले में बुधवार को तीन लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सीताका में उस समय घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |